भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला इकाई घोषित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष लता वानखेड़े एवं संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी एवं जिला संगठन मंत्री श्याम महाजन के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना दुबे की अनुशंसा पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमें उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा ओझा, श्रीमती सकुन भदौरिया, रजनी साहू, रजनी साहू करैरा, श्रीमती चन्द्रकांता सोनी नरवर, श्रीमती सुनीता रघुवंशी पिछोर, महामंत्री श्रीमती पूनम राजौरिया, पिछोर, श्रीमती राज बिन्दल शिवपुरी, जिला मंत्री श्रीमती सेवा यादव पोहरी, श्रीमती पार्वती सूर्येश खनियाधाना, श्रीमती किरण कुशवाह, श्रीमती सरोज धाकड़ पार्षद, श्रीमती विद्या आदिवासी, कार्यालय मंत्री श्रीमती योगिता झोंपें, सहकार्यालय मंत्री कुं. पायल शर्मा को बनाया गया है।

इसी प्रकार मीडिया प्रभारी कुं.पूनम पुरोहित एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती वीणा सोनी, श्रीमती उमा उपाध्याय को शिवपुरी नगर मण्डल अध्यक्ष, श्रीमती फूला परिहार को दिनारा, श्रीमती महादेवी गोस्वामी को करैरा, श्रीमती लीला राठौर को नरवर, श्रीमती गौरी लोधी को खनियाधाना, श्रीमती गीता रजक को बामौरकलां, श्रीमती रामदुलारी गोस्वामी को खोड़, श्रीमती सिमरन रंधावा को कोलारस, श्रीमती सीमा रजक रन्नौद, श्रीमती रजनी श्रीवास्तव बैराढ़, श्रीमती रेखा बंसल पोहरी, श्रीमती प्रीति भार्गव को सतनबाड़ा का मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में वंदना गोस्वामी, श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती ललिता परिहार बदरवास, श्रीमती अर्चना राठौर, गायत्री कुशवाह, गुनमान दांगी, लक्ष्मी जाटव, मानकुंवर धाकड़, श्रीमती राजकुमारी कुशवाह, श्रीमती श्वेता यादव, श्रीमती रानी कनकने को विशेष आमंत्रित सदस्यों मनोनीत किया गया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!