भारतीय किसान संघ का 9 को प्रादेशिक अधिवेशन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और भारतीय किसान संघ को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से स्थानीय संघ कार्यालय दीनदयालपुरम शिवपुरी पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संभागीय मंत्री पवन शर्मा भाटी के निर्देशन में की गई। जिन्होंने बैठक में मौजूद किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संघ की गतिविधि से अवगत कराया। इसके अलावा बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय किसान संघ का प्रादेशिक अधिवेशन आगामी 9 सित बर को भोपाल में आयोजित होगा जिसमें प्रांत व प्रादेशिक कार्यकारिणी को विस्तार दिया जाएगा। इसके साथ ही 19 सित बर को भारतीय किसान संघ द्वारा संघ के प्रेणता बलराम जयंती महोत्सव को मनाने की भी रूपरेखा तय की गई। इस दौरान बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ.अनुराग त्रिवेदी, उपाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव, मंत्री भगवत सिंह दांगी, जिला पदाधिकारी प्रमोद गोस्वामी,शिवपुरी तहसील के अध्यक्ष शेखर रावत, मंत्री राघवेन्द्र गुर्जर, सहमंत्री राकेश त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य रामजी यादव, दीपक शर्मा, रमनबिहारी गुर्जर, दीपक पचौरी, बैराढ़ तहसील अध्यक्ष डॉ.तुलाराम यादव, उपाध्यक्ष रामसेवक, पोहरी से ब्लॉक अध्यक्ष मुरारी लाल धाकड़, उत्तम सिंह गुर्जर, बदरवास से अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह दांगी, अमर सिंह कुशवाह व कार्यालय मंत्री राकेश जैमिनी मौजूद रहे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!