शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ विवेकानन्द कॉलोनी में कुछ लोगों ने पुराने विवाद के चलते रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार विवेकानन्द कॉलोनी निवासी दिनेशचन्द्र पुत्र बृजपतराय सक्सैना उम्र 69 वर्ष निवासी विवेकानन्द कॉलोनी जब अपने घर की ओर जा रहे थे कि तभी उन्हें आरोपी कमलेश शिवहरे, भागीरथ शिवहरे, उत्तम सिंह राजपूत निवासी शिवपुरी ने विवाद किया और बाद में विवाद करते हुए गाली-गलौज कर अधेड़ उम्र के इस व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद उक्त लोग मौके से भाग गए। वहीं मारपीट में घायल दिनेशचन्द्र पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294,323,452,506,34 ताहि के तहत मामला विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।