शिवपुरी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में शंकर कॉलोनी में एक युवक की बाईक को अज्ञात चोरों ने तड़ दी। युवक जब घर से बाहर काम के लिए निकला तो देखा कि उसकी बाईक गायब थी।
जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र कैलाश नारायण शर्मा निवासी नबाब साहब रोड़ अपने किसी काम से शंकर कॉलोनी में गया हुआ था। यहां वह अपने किसी परिचित के यहां अंदर घर में गया और कुछ देर बाद वापिस आया तो देखा कि उसकी टीव्हीएस बाईक क्रमांक एम पी 33 एम जे 7547 गायब थी। भरी दुपहिरी बाईक चोरी की घटना से स्वयं वाहन मालिक परेशान हो गया तो वहीं अन्य लोगों की भी धड़कनें बढ़ गई कि दिनदहाड़े बाईक चोर गिरोह इस तरह बाईक चुराने की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इस मामले में पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।