शिवपुरी। शहर के पोलोग्राउण्ड क्षेत्र में कुछ नव युवक अपने किसी आपसी विवाद के चलते झगड़ पड़े और मामला मारपीट तक पहुंच गया। जहां कुछ युवकों ने मिलकर अपने ही एक मित्र के साथ मारपीट कर दी। बाद में मारपीट से आहत युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
घटनाक्रम के अनुसार पोलोग्राउण्ड पर देर शाम के समय युवराज पुत्र श्रीराम यादव निवासी खेड़ापति कॉलोनी का इमामबाड़ा निवासी आसिफ खां के साथ विवाद हो गया। इसी विवाद ने इतना बढ़ा रूप ले लिया कि बाद में आसिफ ने अपने कुछ साथियों के साथ युवराज के साथ मारपीट कर दी और बाद में पुलिस थाना कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पीडि़त युवराज की रिपोर्ट पर आसिफ खां व उसके साथियों के विरूद्ध धारा 341,294,323,506,34 ताहि के तहत मामला विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।