शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले लुधावली में दो जगह आपस में पुराने विवाद और रंजिश के चलते मारपीट कर दी। इस मारपी के बाद जहां दो पक्ष पुलिस थाने पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार देहात थाना के लुधावली निवासी मोहन लाल पुत्र बारे लाल पाल उम्र 24 वर्ष का मोहल्ले के ही मुन्ना गोस्वामी, दुर्गेशपुरी गोस्वामी के साथ विवाद हुआ और बाद में इस विवाद के बाद दुर्गेश व मुन्ना गोस्वामी ने मिलकर मोहनलाल पाल के साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोहनलाल की रिपोर्ट पर मुन्ना व दुर्गेशपुरी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया। बाद में मुन्ना पुत्र सुंदरपुरी गोस्वामी भी पुलिस थाने पहुंचा और उसने भी मोहन लाल पाल व राजकुमारी पाल के द्वारा मारपीट करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों पर धारा 323,294,34 ताहि के तहत विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।