शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में रोड़ किनारे जा रहे एक युवक को बोलेरो वाहन चालक ने अनियंत्रित रूप से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाना के हरवीर पुत्र जवाहर सिंह गुर्जर निवासी टीलाचक रात्रि 9:30 बजे अपने गांव जाने के लिए पड़ौरा पुल के निकट खड़ा हुआ था। जब काफी देर तक वाहन नहीं आया तो वह कुछ आगे चलने लगा इसी बीच एक बुलेरो वाहन वहां से गुजर रहा था और उसके वाहन चालक ने वाहन को अनियंत्रित व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए हरवीर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हरवर घायल हो गया, इस टक्कर के बाद जहां वाहन चालक मौके से भाग गया तो वही हरवीर ने वाहन चालक को पहचान लिया। जिसके आधार पर हरवीर ने पुलिस थाना कोतवाली में बुलेरो वाहन चालक भारतेन्दु के विरूद्ध धारा 337,279 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।