बुरी नीयत से महिला को पकड़ा, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के खनियाधाना क्षेत्र में घर में सो रही एक महिला के साथ एक युवक ने घर में घुसकर बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। महिला जब चीखी चिल्लाई तो आरोपी युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना देर रात्रि 12 बजे की है जब महिला पति की अनुपस्थिति में घर में अकेली थी।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना निवासी रचना (परिवर्तित नाम) उम्र 22 वर्ष मंगलवार की रात्रि को अपने घर में अकेली थी। रचना का पति किसी काम से शहर से बाहर गया था लेकिन उसी रात्रि को उसे वापिस आना था। इसी बीच रचना को घर में अकेला पाकर ग्राम मुहारीकलां निवासी आरोपी संतोषी लोधी ने रात 12 बजे मौका पाकर रचना के घर में प्रवेश किया और उसे बुरी नीयत के साथ पकड़ लिया। जिस पर रात 2 बजे ही पति-पत्नि पुलिस थाना खनियाधाना पहुंचे और पुलिस में आरोपी संतोष लोधी के विरूद्ध धारा 456,354 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!