महिला पटवारी और उसके दोस्त की लूटपाट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा के सीहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छितरी के पास बीती रात तीन अज्ञात बदमाशों ने एक बाईक सवार से बाईक, दो हजार नगदी व मोबाईल लूट लिया है। वहीं करैरा के ग्राम गंधाई के पास भी चार अज्ञात बदमाशो ने एक महिला पटवारी व उसके साथी मित्र से लूटपाट कर डाली। सीहोर पुलिस ने तो मामला दर्ज कर लिया है परन्तु करैरा पुलिस अभी भी मामल की जांच में जुटी है।

शहर के रामपौर दरवाजे पुरान शिवपुरी में रहने वाले संतोष पूत्र श्रीराम शर्मा अपनी बाईक से सीहोर क्षेत्र के ग्राम छितरी के पास से होकर बीती रात शिवपुरी आ रहे थे। इसी दौरान दसे रास्ते में तीन अज्ञात बदमाश मिल गए और उसके साथ मारपीट कर उसकी बाईक,दो हजार रूवए व एक मोबाईल लूटकर ले गए।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही दूसरे मामले में महिला पटवारी बीते रोज अपने पटवारी मित्र के साथ बाईक पर सवार होकर आ रही थी। तभी रास्ते में उसे चार बदमाश मिल गए और महिला पटवारी के पास मौजूद एक अंगूठी सहित अन्य सोन-चोदी के जेवरात लूट कर ले गए। इस मामले की जांच करैरा पुलिस कर रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!