शिवपुरी। पिछले 24 घंटे की सबसे बडी खबर आ रही है कि आज सुबह हवाई पट्टी पर मॉर्निगं वॉक करते हुए शहर के एक व्यापारी ने नाबालिग लडकी के साथ छेडछाड कर दी। लडकी ने इस घटना की सूचना अपने परिजनो को दी। परिजनों ने व्यापारी की मारपीट कर हवाई जहाज बना दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह शहर के प्रतिष्ठित सेनेट्री व्यापारी बहुमजिंला शोरूम के मालिक भैरोबाबा मंदिर के पास ने हवाई पट्टी पर मॉर्निंगवाक पर एक नबालिग लड़की के साथ छेडछाड कर दी। नबालिग लड़की ने तत्काल मोबाईल पर अपने परिजनो को उक्त व्यापारी की इस हरकत की सूचना दी।
पीडि़ता के इस कॉल से परिजन तत्काल घटना स्थल पर पहुचं गए और व्यापारी की सर्वजनिक कुटाई कर दी। बताया गया है कि व्यापारी ने इस पिटाई से बचने के लिए दौड लगा दी लेकिन लडकी के परिजनो ने इस व्यापारी का पीछा नही छोडा और कालीमाई मंदिर पर व्यापारी को फिर पकड लिया और व्यापारी के पास में ही घर तक घसीट-घसीट कर मारा।
बताया गया है कि क्रोधित परिजनो ने उक्त व्यापारी की व्हाईट ऐक्टिवा गाडी को भी तोड दिया। जानकारी यह भी मिल रही है कि यह मामला पूर्व विधायक के पास पहुंचा और उन्होने इस मामले में हस्तक्षेप कर सुलटाया।
जानकारी यह भी मिल रही है कि व्यापारी अपनी श्रीमति के साथ मॉर्निगंवॉक पर गए थे व्यापारी की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। उनकी कुटाई की मॉर्निगंशि ट श्रीमतीजी के सामने ही लगी। इस मामले में पुलसिया रजिष्टर नही रंगा गया है। लेकिन इस आशिक मिजाज व्यापारी की कुटाई की चर्चा पूरे शहर में जनचर्चा में रही।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।