ग्वालियर। व्यापम घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई ने कनिष्ठ खाद्य अधिकारी व निरीक्षकों की भर्तियों में 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं ग्वालियर के रामेन्द्र सिंह भदौरिया 29 वर्ष कांच मिल निवासी व शिवपुरी जिले के करैरा निवासी दीपक जैन की मौतों की जांच शुरू कर दी है। भदौरिया की मौत इस वर्ष 8 जनवरी को ग्वालियर में हजीरा थाना क्षेत्र में हुई थी, इसी प्रकार दीपक जैन 24 की मौत 1 फरवरी को गत वर्ष बहोड़ापुर थाने में दर्ज की गई थी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इन दोनों मौतों को संदिग्ध माना गया था। व्यापम ने 2012 में कनिष्ठ खाद्य अधिकारियों और खाद्य निरीक्षकों की भर्ती के लिये परीक्षा आयोजित की थी, इस मामले में सीबीआई ने तत्कालीन परीक्षा निरीक्षक पंकज द्विवेदी, नितिन महिन्द्रा समेत 48 लोगों को धारा 120वीं, 201, 409, 417, 420, 467, 468, 471, के तहत अपराध दर्ज किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।