किराने की दुकान से पकड़ी अवैध शराब

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अमोला पुलिस ने सिरसौद ग्राम से एक किराने की दुकान से शराब विक्रय करते हुए हजारों रूपए कीमत की अवैध शराब पकडी है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण अंचलो में ऐसे ही कई दुकानों पर अवैध शराब का विक्रय आम बात है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के कब्जे से बीयर व अंग्रेजी शराब जप्त की हैै। साथ ही दुकानदार के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।

उल्लेखनीय है कि करैरा अंचल में आम दुकानों पर अवैध शराब के विक्रय की सूचना आए दिन नवागत आईपीएस एसडीओपी विवेक अग्रवाल को मिल रही थी।

इसी सूचना पर से बीती रात एसडीओपी अग्रवाल अमोला क्षेंत्र में पहुंचे और आम दुकानों पर जब छापामार कार्रवाई की तो ग्राम सिरसौद में इंद्रपाल पुत्र परमाल सिंह की परचूने की दुकान की तलाशी ली गई तो वहां से अंग्रेजी शराब की बोतले व बीयर भारी मात्रा में मिली।

शराब की कीमत करीब 15 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने तुरंत शराब को बरामद कर दुकानदार को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

 उक्त कार्यवाही में अमोला थाने के सउनि एचएसशर्मा, प्रआ मुनेन्द्र भदौरिया, रणवीर भदौरिया, आरक्षक पुष्पेन्द्र ,मृत्युन्जय, बीरबल, राजेश, सैनिक हरिसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!