बदमाशों से कट्टा, तलवार और फर्सा हुआ बरामद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना पुलिस ने बीती रात्रि सिंध नदी के पास स्थित पुलिया के नीचे से तीन बदमाशों को गिर तार किया है। उक्ती तीनों बदमाश अपने फरार तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम सढग़ूढ़ में रहने वाले किसी लाखनसिंह के यहां पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

पकड़े गये बदमाशों से पुलिस ने एक 315 बोर का कट्टा, एक तलवार, एक फरसा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ धारा 399, 400, 402 भादवि सहित 11/13 एमपीडीपीके एक्ट, 25/27 आ र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को कल रात करीब 11.50 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सिंध नदी के पास स्थित पुलिया के नीचे कुछ बदमाश हथियारों के साथ देखे गये हैं और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

इस सूचना पर थाना प्रभारी तिमेश छारी ने एक दल का गठन किया और बताये गये स्थान पर दबिश दी जहां से पुलिस ने कुछ बदमाशों को बातचीत करते सुना और बदमाशों की घेराबंद की जिसमें पुलिस ने विजय सिंह पुत्र रामचरण यादव उम्र 34 वर्ष निवासी पुरैनी थाना केंट गुना, हरवीर पुत्र याली जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी बड़ी घुरवार नई सरायं, रामहेत पुत्र शंकर धाकड़ उम्र 40 वर्ष निवासी डेहरवारा थाना तेंदुआ को गिर तार कर लिया।

पुलिस ने विजय सिंह से एक 315 बोर का कट्टा और दो कारतूस जब्त किये, वहीं हरवीर से तलवार और रामहेत से फरसा बरामद किया है जबकि  तीन अन्य आरोपी काना उर्फ बिचमोहन पुत्र तूफान रघुवंशी निवासी उकावला कोलारस, जयपाल पुत्र कल्याण गुर्जर निवासी भडौता, राजू पुत्र जयसिंह सपेरा निवासी आमखेड़ा बदरवास अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भागने में सफल रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!