पोंछा लगाते वक्त कूलर से चिपकी महिला, करंट लगने से मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के लुहारपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की आज सुबह 8 बजे उस समय मौत हो गई जब वह घर में पोंछा लगा रही थी जिससे वह कूलर के संपर्क आ गई और उसमें फैल रहे करंट से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माया उर्फ रीना पत्नी धर्मेन्द्र गुर्जर उम्र 23 वर्ष निवासी लुहारपुरा आज सुबह करीब 8 बजे के समय कमरे में पोंछा लगा रही थी वहीं उसका कूलर रखा हुआ था जो कि चल रहा था।

वह चलते हुए कूलर के संपर्क में आई जिससे उसे करंट लग गया और वह घायल हो गई। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां उसने दम तोड़ दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!