शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खोंकर के पास रेलवे पटरी पर आज सुबह वहां तैनात गैंगमैन की कटी हुई लाश मिली है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन अभी यह ज्ञात नहीं हुआ है कि गैंगमैन ने आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई और कारण है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बामौर रेलवे क्रॉसिंग पर छिंगा पुत्र रायकवार उम्र 59 वर्ष निवासी दतिया गैंगमैन के पद पर पदस्थ है। बीती रात्रि वह ड्यूटी पर पहुंचा था लेकिन आज सुबह उसकी रेलवे ट्रेक पर कटी पिटी अवस्था में लाश पड़ी मिली जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
सूचना पाते ही देहात थाना एएसआई श्री रघुवंशी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन प्रारंभ की। श्री रघुवंशी का कहना है कि घटना के पीछे क्या कारण रहे यह जांच का विषय है।
इसके बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।