शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चूना खो पर आज एक बरातियों से भरा आपे पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार बसई ग्राम से नरवर की ओर बरातियों को लेकर जा रहा आपे के पलट जाने से महेश पुत्र नारायण आदिवासी निवासी गोपलिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आपे में सवार संतोष आदिवासी उम्र 25 साल निवासी कांकर, रामवरण आदिवासी, मोहन आदिवासी, पप्पू आदिवासी, अरविन्द आदिवासी सहित 12 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें अधिक तर निवासी सभी गोपलिया गांव के बताये गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए अस्तापल में भेज दिया गया हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।