सो कर उठे नपाध्यक्ष ,किया हाईडेंट का भूमिपूजन

0
शिवपुरी। पिछले 1 माह से नगर में पेयजल की समस्या संकट गहरा गया है, जो काम नपा अध्यक्ष को एक माह पूर्व प्लान कर लेना चाहिए उसका आज भूमिपूजन नपाध्यक्ष ने किया है।

अपने कछुआ चाल से चलने के लिए मशहुर हो चुके नपाध्यक्ष शायद समाचार पत्र भी नही पढते। उन्है प्रतिदिन सामाचार पत्रो में पेयजल सकंट के बारे में जानकारी नही है। हर साल अप्रैल से नगर में पेयजल संकट सर पर आकर खडा हो जाता है। और इससे निबटने के लिए टैंकर और हाईटेंड की व्यवस्था अप्रैल मे हो जानी थी परन्तु इस वर्ष टेंकर भी लेट लगाए है परन्तु उन्है भरने की व्यवस्था फैल हो रही है। पाढिए वह प्रेस नोट जो प्रकाशित होने आया है।

शिवपुरी शहर की गंभीर समस्या बन चुकी पेयजल समस्या से निपटने के लिए नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा के प्रयासों से नवीन आठ हाईडेंट बनाये जायेंगे। जिसकी शुरूआत आज रोडवेज बस स्टेण्ड के अंदर आरटीओ ऑफिस के पास हाईडेंट का भूमिपूजन किया गया।

इसके बाद वहां बोर की खुदाई शुरू हो गई। भूमिपूजन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह सहित उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा, सब इंजीनियर केएम गुप्ता, अकाउण्डेंट अब्दुल अकबर कुर्रेशी, पार्षद अजय भार्गव, मंजू गर्ग, संजय गुप्ता, ठेकेदार वीरेन्द्र शर्मा सहित नगरपालिका के कर्मचारी और बड़ी सं या में आमजन मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!