शिवपुरी। मायापुर गांव से आधा किमी दूर पोहरी रोड पर आज दोपहर 12 बजे ग्राम पीपरखेड़ी से लौट रही बारातियों से भरी टे्रक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। घटना के समय ट्रॉली में करीब 50 बाराती सवार थे जिनमें से लगभग दो दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
सभी घायल सुरवाया के रहने वाले हैं और वह पीपरखेड़ी से वापस सुरवाया जा रहे थे तभी यह घटना घटित हो गई। समाचार लिखे जाने तक घायलों को पिछोर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया है, लेकिन घायलों के नाम ज्ञात नहीं हो सके हैं। पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है।

.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।