शिवपुरी। नेपाल में 25 अप्रैल को आए भूकंप के तेज झटकों का असर शिवपुरी में भी रहा था। इस दौरान कई मकानों में क्रेक आए गए थे। इसी तरह का एक मकान शुक्रवार को तारकेश्वरी कॉलोनी में गिर गया। इस मकान का छज्जा गिरने से एक सब इंजीनियर घायल हो गए।
बाद में घायल सब इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया। इनके हाथ व पैर में चोट आई हैं। गनीमत रही कि जब मकान का छज्जा गिरा उस समय इसके नीचे कोई नहीं था अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
शुक्रवार को तारकेश्वरी कॉलोनी में रहने वाले सब इंजीनियर आरएस शर्मा के मकान का एक छज्जा गिर गया। जल संसाधन विभाग में पदस्थ श्री शर्मा ने बताया कि गत रोज जो भूकंप आया था उस दौरान इनके मकान में भी क्रेक आया था। शुक्रवार को जब वह मकान के ऊपरी हिस्से में थे तभी यह छज्जा अचानक गिर गया।
दूसरी माले के जिस छज्जे पर श्री शर्मा थे तो वह भी ऊपर से सीधे मलबे पर आकर गिरे। बुरी तरह घायल हुए श्री शर्मा के हाथ-पैर में चोट आईं हैं। मकान गिरने की आवाज सुन पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई और आसपास के कई लोग एकत्रित हो गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।