एसपी ने दिए थाना प्रभारियों को निर्देश, गांव में बिताओ रात

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक एम एल छारी ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली इस बैठक के दौरान उन्होंने जिले भर में मार्च माह के दौरान घटित हुए अपराधों की समीक्षा की साथ थाना प्रभारियों को  निर्देश दिए कि गांव में रात बिताओ।

माह मार्च के अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराधों के निराकरण और उन पर लगाम कसने संबंधी दिशा निर्देश भी थाना प्रभारियों को दिए गए। इसके अलावा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि आप अपने थाने पर पदस्थ स्टाफ को टर्न बाइज गांव गांव में भेजो ओर ग्रामीणों से बात चीत कर उनके साथ रात बिताने के दिशा निर्देश दिए।

साथ यह भी कहा कि  दो आप खुद भी सप्ताह में एक गांव में जाकर रात बिताया करो इससे न सिर्फ ग्रामीणों का आप पर विश्वास बडेेगा बल्कि आपको क्राइम से संबंधित सूचनाएं भी प्राप्त होने लगेंगी एसपी छारी ने जंगल क्षेत्रों में तैनात पुलिस अधिकारियों से कहा कि जंगली क्षेत्रों में अधिकतर घटनाएं चरवाहों को डरा धमका करए बंधक बनाकर उनके जानवर हांक ले जाने और अपहरण की सामने आती है।

ऐसी स्थिती से निपटने के लिए जंगल क्षेत्र में जाकर गश्त करो चरवाहों से मिलकर उन्हें सुरक्षा संबंधी उचित दिशा निर्देश तो दो ही साथ ही उनकी सुरक्षा भी बड़ाओ ऐसा करने से पुलिस का मुखबिर तंत्र मजबूत होगा जंगल में चरवाहों को यदि बदमाशों की चहल कदमी आदि नजर आएगी तो वह उसकी सूचना वह पुलिस को देगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!