किसान ने बीमारी से तंग आकर गटका जहर, उपचार के दौरान हुई मौत

0
शिवपुरी। सिरसौद के ग्राम कुंवरपुर निवासी एक किसान ने पिछले कई दिनो से पेट की गंभीर बीमारी से तंग आकर आज सुबह जहर गटक लिया। घटना के बाद किसान की हालत बिगडऩे पर उसे परिजनो ने आनन-फानन में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है लेकिन किसान उपचार के दौरान शाम को किसान ने दम तोड़ दिया।

कुंवरपुर निवासी महाराज (35)पुत्र शिवलाल कुशवाह विगत काफी दिनो से पेट की बीमारी से पीडि़त था। स्थिति यह थी कि किसान ने अपने स्तर पर काफी इलाज कराया लेकिन उसे कोई विशेष आराम नही मिला जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था।

इसके बाद आज इसी बीमारी से निजात पाने के सोचकर महाराज ने जहर गटक लिया। जहर गटकने के बाद किसान की हालत बिगडऩे लगी जिसके बाद गंभीर हालत में किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी हैै। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!