शिवपुरी। अमोला के ग्राम दिदावली में रहने वाले एक युवक की कुएं में लाश उतराती मिली। बताया जा रहा है कि घर से मृतक गेंहू पिसवाने के लिए निकला था और बाद में उसकी लाश कुएं में मिली। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिदावली निवासी किशौरीलाल(40)पुत्र लखन आदिवासी बीते रोज सुबह अपने घर से गेंहू पिसवाने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नही आया जिसके बाद उसकी तलाश की गई तो गांव के ही एक कुएं में उसकी लाश उतराती मिली। युवक कुएं में कैसे गिरा इसका अभी खुलासा नही हो पाया है वही पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।