शिवपुरी। पुलिस विभाग के आई.जी.आदर्श कटियार शुक्रवार को पुलिस परेड ग्राउण्ड में पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस स मेलन(दरबार) में पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निदान के निर्देेश भी दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एम.एल.छारी व अति.एसपी आलोक कुमार भी मौजूद थे।
पुलिस स मेलन में कई आरक्षक, प्रधान आरक्षक ने जहां अपनी वारंटीयों की तामिली और उन्हें लाने-ले जाने व अपनी कार्यस्थली में स्थानांतरण की बात कही तो वहीं एएसआई कर्मचारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में महती जानकारी ली। इस दौरान एक कर्मचारी ने अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिए अतिरिक्त अवकाश की बात कही, जिस पर आईजी आदर्श कटियार ने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि बीमारी के लिए अवकाशों के लिए रोक नहीं है यदि उसमें 30 दिन, छ महीने या एक साल भी लगे तो अतिरिक्त अवकाश मिल सकता है लेकिन हां इस अवधि में वेतनमान नहीं दिया जाएगा।
दिनारा थाना प्रभारी परमानन्द शर्मा ने पुलिसकर्मियों को विभाग द्वारा चिकित्सकीय सुविधा की मांग की तो इस पर आईजी श्री कटियार ने बताया कि पुलिस विभाग में लगभग 30 से अधिक अस्पतालों की सूची आ चुकी है जहां इन सभी अस्पतालों में 8 लाख रूपये तक का इलाज पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क होगा इसलिए पुलिस थानो में इस सूची को लेकर अपनी गंभीर बीमारी का इलाज भी सूची में दिए गए चिकित्सालयो में कराऐं।
महिला टीआई आराधना डेविस ने कोर्ट फीस में व्यय हुई राशि की समस्या बताई तो इस पर आईजी ने कहा कि अभी बजट है नहीं लेकिन जल्द ही बजट आएगा तो कोर्ट फीस भी दी जाएगी। पुलिस स मेलन में कलेक्टर राजीवचन्द्र दुबे, एडीएम जेड.यू.शेख, एसडीएम श्रीमती नीतू माथुर, सीईओ डी.के.मौर्य, एसडीएम कोलारस आर के पाण्डे सहित विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
एसपी के अधीन है आरक्षक, प्र.आरक्षक और एएसआई के तबादले
आईजी आदर्श कटियार ने बताया कि आरक्षक, प्रधान आरक्षक और एएसआई के तबादलों का अधिकार पुलिस अधीक्षक को है। यदि किसी को तबादला संबंधी कोई शिकायत है तो इसके लिए लिखित आवेदन दें और उस पर विवेक एसपी का होगा। पदोन्नति संबंधी जानकारी देते हुए आईजी ने बताया कि किसी भी थाने में पदोन्नति के बाद वहां 5 साल के लिए पदस्थी रहेगी।
पदोन्नति के लिए एक आरक्षक की समस्या का निदान करते हुए कहा कि अब नियम बदल गए है और वरिष्ठता क्रम में ही पदोन्नति की जाएगी इसके अलावा पहले क्रमोन्नति 10 और 20 साल दो बार होती थी जो कि अब नियम बदलकर तीन बार 10-20-30 साल में हो सकेगी।
इसी क्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या एरियर को लेकर आईजी ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर का भुगतान के लिए 15 मई का समय दिया गया है जहां वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनका एरियर दे दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाईन में गंदगी, नाली और पानी जैसी समस्याऐं भी आई जिनके लिए भी उचित निराकरण के निर्देश अमले को दिए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।