रातो रातो गायब हुआ गुरूद्वारे से ऑटो स्टेंड, ऑटो यूनियन ने किया विरोध

0
शिवपुरी। शहर के गुरूद्वारा चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक के बाहर लगभग 15 वर्षो से एक ही स्थान पर चयनित और स्थापित किए गए ऑटो स्टैण्ड को हटाने के लिए नगर पालिका के कुछ  कर्ताधर्ताओं ने अपनी हठधर्मिता दिखाई और ऑटो स्टैण्ड के बोर्ड को हटाने का प्रयास किया।

लेकिन यहां खड़े ऑटो चालकों ने नपा की इस कार्यवाही का विरोध किया और ऑटो खड़े करने के तर्क दिए। वहीं जब ऑटो चालकों का विरोध भारी पड़ गया तो नपा कर्मीयों ने वहां से जाने में ही अपनी भलाई समझी, बाबजूद इसके नपाकर्मी चेतावनी दे गए है कि वह ऑटो स्टैण्ड का यह बोर्ड यहां से हटाऐंगें।

इस घटनाक्रम को लेकर ऑटो चालकों ने अपने संगठन के बैनर तले नपा की इस कार्यवाही पर आपत्ति जताई है और वह यह ऑटो स्टैण्ड यहां से नहीं हटने देंगें की बात पुरजोर तरीके से कही है। इस बात का समर्थन अन्य लोगों व राहगीरों ने भी समर्थन किया है क्योंकि बैंक, रेल्वे स्टेशन, बाजार व अन्य वार्डों और क्षेत्रो में जाने के लिए यहां से सवारियों को ऑटो मिल जाती है जिससे उनका समय व पैसे दोनों की बचत होती है।

रातों रात उखड़ गया ऑटो स्टैण्ड सूचक बोर्ड
इसकी बानगी ओर क्या देखिए कि इस पूरे मामले में जहां सबकुछ ठीक हो गया तो वहीं रातों रात ही किन्हीं अज्ञात लोगों ने ऑटो स्टैण्ड का सूचर्क बोर्ड उखाड़ दिया। इतने से भरा तो उस पर पैरों व पत्थरों से पटकर बोर्ड को क्षतिग्रस्त किया गया, इसके अलावा बोर्ड पर किन्हीं अज्ञात लोगों ने इतनी गुस्सा निकाली कि उसे उखाड़ फेंककर उस पर कालिख पोत डाली। सुबह स्टैण्ड सूचक को देखकर ऑटो चालकों का आरोप है कि सूचक बोर्ड को रात में चोरी करने का प्रयास किया गया है और जिसने भी यह किया हो उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाए।

कहीं शिकायत का सबब तो नहीं
वहीं बताया जाता है कि कुछ लोग जो बैंक के समीप अतिक्रमण व अपना व्यवसाय करते है उन्हेांने शिकायत कर इस ऑटो स्टैण्ड को हटाने की शिकायत की होगी, फिलवक्त इस घटनाक्रम से ऑटो चालक स्तब्ध है और उन्होंने इस स्टैण्ड को ना हटाए जाने की बात कही है।
                                       
कहां जाऐंगें विकलांग, निर्धन व यात्री
ऑटो चालकों का कहना है कि बैंक, रेलवे स्टेशन, बाजार, वार्ड व अन्य मार्गों के लिए गुरूद्वारा के इस वर्षो पुराने स्टैण्ड से कई नागरिकों को सुविधा मिलती है यदि यहां से ऑटो स्टैण्ड हट जाएगा तो बीमारी व लाचार मरीज और बुजुर्गों को बैंक तक अपनी पेंशन व अन्य कार्यों को करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए ऑटो स्टैण्ड की यहां बहुत आवश्यकता है।

यूनियन ने कहा नहीं हटने देंगें ऑटो स्टैण्ड
इस मामले में ऑटो यूनियन के अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे ने कहा कि हम गुरूद्वारा का ऑटो स्टैण्ड नहीं हटने देेंगे भले ही इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़े हम संगठन के साथ मिलकर इस ऑटो स्टैण्ड को बचाए रखने के लिए कार्य करेंगें।

नपाध्यक्ष ने जताई अनभिज्ञता
वहीं दूसरी ओर नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है हालांकि उन्होंने आश्वस्त किया है कि गुरूद्वारा का ऑटो स्टैण्ड जो है वहीं रहेगा यदि कहीं हटाया भी जाता है तो उसे अन्यत्र स्थापित कर दिया जाएगा। वहीं नपाध्यक्ष के इस वक्तव्य से ऑटो चालकों में रोष है और उन्होंने मांग की है कि उनका ऑटो स्टैण्ड गुरूद्वारा से नहीं हटेगा भले ही कुछ भी हो जाए।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!