शिवपुरी। भौंती कस्बे में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर पर अपने निशाने पर ले लिया और वहां से 72 हजार रुपये नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये।
घटना के समय गृहस्वामी अपने पूरे परिवार के साथ घर में सो रहा था जिसे चोरों की आने की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने इस मामले में 379 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीराम नगरिया अपने परिवार के साथ रात्रि में घर में सो रहा था, जहां कोई अज्ञात चोर मकान में पीछे की ओर लगी खिड़की को तोड़ अंदर घुस आये और अलमारी में रखे 72 हजार रुपये नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये।
आज सुबह जब घर के सभी सदस्य जागे तब उन्हें चोरी की जानकारी लगी जिसकी शिकायत फरियादी मनीराम ने थाने में दर्ज करा दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।