अतिक्रमण हटाने का नोटिस देने पहुंचे कर्मचारी की हुई पिटाई

Updesh Awasthee
0
करैरा। करैरा नगर में बढ़ते अतिक्रमणों से निजात पाने के लिए नगरपंचायत ने अतिक्रमण विरोधी अभियान का शंखनाद किया है। इसी कड़ी में जब नगरपरिषद का एक कर्मचारी अतिक्रमणकारी को नोटिस देने के लिए पहुंचा तो अतिक्रामक ने अपने सहयोगियों की मदद से उसकी जमकर मारपीट कर दी।

इससे नगर पंचायत के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन से रोषी व्यक्ति को दण्डित करने की मांग की है, वहीं अतिक्रामक के विरूद्ध कार्यवाही के लिए शिकायत थाने में की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत द्वारा इन दिनों अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिये जा रहे हैं जिनके वितरण का काम रुबेद नामक कर्मचारी कर रहा है। उक्त कर्मचारी जब कल कमरुद्दीन की दुकान पर नोटिस देने पहुंचा तो दुकान कमरुद्दीन ने नोटिस नहीं लिया और कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारी एकत्रित हो गये और उन्होंने प्रभारी सीएमओ के नेतृत्व में पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दुकान कमरुद्दीन को हिरासत में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!