पांच सदस्यों के जिंदा जलाने के मामले में, भाई के बाद बहन की भी मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विगत दिवस मनियर क्षेत्र में राठौर परिवार के पांच सदस्यों को आरोपी रामवीर राठौर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की घटना में कल महेश की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, वहीं आज सुबह अस्पताल में भर्ती सरस्वती ने भी दम तोड़ दिया है।

घटना में दोनों भाई बहन की मौत हो गई जबकि जगदीश राठौर, गीता और लक्ष्मी का इलाज चल रहा है। जिनमें से जगदीश राठौर शिवपुरी में भर्ती में हैं, जबकि गीता और लक्ष्मी में उपचार करा रही है।

विदित हो कि बुध-गुरूवार की दर यानी रात अग्रिकाण्ड में जली लक्ष्मी के जेठ ने मनियन पहुंचकर पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी थी। इस घटना में एक ही परिवार के पांचों सदस्य गंभीर रूप से जल गये थे।

पुलिस ने इस मामले में में आरोपी जेठ रामवीर के खिलाफ 307 का प्रकरण दर्ज कर लिया था, लेकिन अब दो लोगों की मौत होने के बाद पुलिस मामले में 302 की धारा का भी इजाफा करने की तैयारी कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!