घर में आश्रय देने वाले जीजा ने किया, अपनी नाबालिक साली का बलात्कार

0
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ी में एक आरोपी ने अपनी नाबालिग साली के साथ बलात्कार कर दिया । पीडि़त बालिका अपने पिता की मृत्यु के बाद अपने जीजा के घर पर पिछले पांच वर्षों से रही थी, लेकिन बीती रात्रि आरोपी जीजा ने अपने घर में आश्रय देकर इस बेटी समान साली का बलात्कार कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 354 लैंगिग अपराधों से बालक-बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम की धारा 4, 2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता नबालिग के पिता की मृत्यु पांच साल पूर्व हो गई थी। पिता और बडी बहन के अलावा इस नन्ही जान का इस दुनिया में कोई नही था,इस कारण इस पीडिता की बडी बहन अपने साथ अपने घर ले आई और यह बालिका भी अपनी बडी बहन को मां और जीजा को पिता समझ उंगली पकड खुशी-खुशी अपने जीजा के घर चली आई।

लेकिन बीती रात्रि पीडि़ता जब कमरे में सो रहे थी तो आरोपी उसका जीजा इमरतलाल पुत्र बुद्धू जाटव निवासी रामखेड़ी उसके कमरे में आया और इस नाबालिग पर सोते हुए झपट पडा और बलात्कार कर दिया।

अपनी छोटी बहन की चींख सुनकर उसकी दीदी कमरे में आई तो देखकर दंग रह गई जहां आरोपी उसके साथ बलात्कार रहा था। इसके बाद पीडि़त को लेकर उसकी बहन थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!