शिवपुरी। गर्मी अधिक होने से मां छत पर सोने गई तो दरवाजा खुला रह गया। उसी रास्ते से चोर घर में घुसे और अलमारी को तोडकर तीन लाख के जेवर व नकदी समेट ले गए। घटना पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम नयागांव में पोहरी-श्योपुर रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक किसान के घर में हुई।
नयागांव निवासी रामकिशन पुत्र रामजीलाल धाकड, की मां कलावती शनिवार की रात घर की छत पर सो रही थीं। इसलिए नीचे आने वाले छत के रास्ते का गेट खुला था। घर के एक कमरे में पति-पत्नी सो रहे थे, जबकि बच्चे पुष्पेंद्र व बेटी रूबी के शिवपुरी आ जाने की वजह से उनका कमरा खाली होने से उसमें ताला लगा दिया था।
बच्चों के कमरे में ही जेवर व नगदी वाली अलमारी रखी थी। गेहूं छानने के बडे छलने को दीवार के सहारे टिकाकर चोर छत पर आए और खुले दरवाजे से नीचे उतर गए। जिस कमरे में रामकिशन सो रहा था, उसकी बाहर से कुंदी लगा दी। फिर चोरों ने बच्चों के कमरे का ताला तोडकर उसमें रखी अलमारी का भी लॉक तोडकर उसमें से सोने का हार, चेनए चूडी सेटए टॉप्स, चांदी के कडे व नकद 50 हजार रुपए चोरी कर लिए।
इतना ही नहीं चोर बच्चों के स्कूल बैग एवं पानी पीने के लिए एक छोटा कलश भी ले गए। पीछे खेत में सुबह स्कूल बैग व उसमें रखा लैपटॉप एवं कलश रखा मिल गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।