शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांधी पार्क के सामने स्थित सब्जी मण्डी में बीती रात्रि चोरों ने धाबा बोल दिया। जहां से चोर तीन दुकानों में से लहसुन और प्याज के कट्टे चोरी कर ले गये।
वहीं एक दुकान में रखे बही खातों को भी उक्त चोर अपने साथ ले गये, लेकिन उनका कोई उपयोग न होने पर चोर बही खाते गांधी पार्क में फेंककर भाग गये। अभी चार-पांच दिन पूर्व भी चोर वहां चोरी की वारदात कर चुके हैं।
शहर के गांधी पार्क के सामने मौजूद सब्जी मंडी स्थित सुरेश आहूजा एण्ड कंपनी, सलीम शेरा और निसार एण्ड कंपनी की दुकानो पर बीती रात्रि चोरों ने धाबा बोलकर दुकानों के ताले तोड़ दिये।
सुरेश आहूजा एण्ड कंपनी के संचालक ने बताया कि चोर उनकी दुकान से लहसुन के कट्टे चोरी कर लगे, वहीं सलीम शेरा की दुकान के चोरों ने ताले अवश्य तोड़े लेकिन वहां से कोई भी सामान ले जाने में सफल नहीं हुए।
इसी तरह निसार एण्ड कंपनी की दुकान से चोरों ने प्याज और लहसुन के कट्टे चोरी किये, साथ ही दुकान में रखे बही खाते भी चोर चोरी करके ले गये।
श्री आहूजा का कहना है कि अभी चार-पांच दिन पहले भी चोरों ने इस तरह की घटना कारित की थी, जहां से चोर बिल्लू गोलू की दुकान से चार कट्टे प्याज के चोरी कर ले गये थे।
वहीं अजमेरी एण्ड कंपनी, इमरान पटेल, सोहिल अकरम के यहां से भी चोर बड़ी सं या में प्याज और लहसुन के कट्टे चुरा ले गये थे। पीडि़त दुकानदारों का कहना है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुंची जिससे कोई पुलिस कार्रवाई नही हुई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।