बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

0
शिवपुरी। पेट्रोल पंपों से उन दोपहिया वाहन चालकों को ही पेट्रोल प्रदाय किया जाएगा। जो हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहनों में पेट्रोल लेने पेट्रोल पंप पर जाएंगे। उक्त आशय के निर्देश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को दिए।

जिला कलेक्टर राजीव दुबे ने जिले के सभी पेट्रोल एवं डीजल पंप मालिकों को निर्देश दिए है कि वह प्रत्येक दो पहिया वाहन चालक जब भी पेट्रोल एवं डीजल पंप पर पेट्रोल क्रय करने आए, ऐसी स्थिति में पेट्रोल/डीजल पंप प्रबंधक अनिवार्य रूप से यह देखे कि दो पाहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर आया है या नहीं।

जिले में पेट्रोल एवं डीजल मालिक अथवा उसके कर्मचारी बिना हेल्पेट वाले दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल का प्रदाय नहीं करेंगे एवं पंप परिसर में वेनर या बोर्ड में इस प्रकार की सूचना बड़े-बड़े अक्षरों में लगाकर रखे, जिसमें स्पष्ट रूप से इसका उल्लेख किया गया हो।

आदेश का उल्लघंन करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध होगा। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं से भारतीय अर्थ व्यवस्था को सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 3 प्रतिशत तक का नुकसान होता है, अधिकांश दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते है।

दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाए बिना ही वाहन चलाने के प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाई जाना आवश्यक है, जिसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट 1983 के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाती है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!