नपा से बहार जा रही फाईलो का मामला सिंधिया तक पंहुचा

0
शिवपुरी। नगर पालिका की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। अभी हाल ही में नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा द्वारा नपा कार्यालय से महत्वपूर्ण फाइलें बाहर जाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी वहीं कुछ ठेकेदारों ने भी इस मामले में एक ज्ञापन सौंपा था।

इसके बावजूद भी नगर पालिका का ढर्रा नहीं सुधरा और कर्मचारियों द्वारा फाइलों को कार्यालय से बाहर ले जाने का सिलसिला जारी है। इसी से नाराज ठेकेदार मेसर्स शिवाजी ब्रदर्स ने नपा कार्यालय में अपने कार्य की फाइल न मिलने और भुगतान न होने से एक शिकायती आवेदन स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित नगर पालिका सीएमओ कमलेश शर्मा को सौंपा है।

ठेकेदार मेसर्स शिवाजी ब्रदर्स के अरविन्द परमार ने आवेदन में उल्लेख किया है कि नगर पालिका द्वारा कार्यादेश क्रमांक 7, 13 जनवरी 2015 एवं 62, 18 फरवरी 2015 के पालनार्थ सीआई सामग्री सप्लाई का कार्य पूर्ण कर बिल क्रमांक क्रमश: 243, 244 प्रस्तुत किए गए थे।

साथ ही फर्म को नवीन कार्यादेश क्रमांक 102/12/3/15 ब्लीचिंग पाउण्डर सामग्री सप्लाई करने हेतु दिया गया था, लेकिन नगर पालिका कर्मचारियों ने उक्त ठेकेदार के बिलों का भुगतान नहीं किया।

जिस पर ठेकेदार ने नगर पालिका की लेखा शाखा से संपर्क कर अपने बिलों के भुगतान की जानकारी चाही तो उसकी फाइल नपा कार्यालय में नहीं थी जिस पर लेखा अधिकारी से फाइल के संदर्भ में पूछा गया तो उसने उक्त फाइल अध्यक्ष की पेशी पर होना बताया।

जब ठेकेदार ने अध्यक्ष के अधीनस्थ कर्मचारियों से संपर्क किया तो उक्त कर्मचारियों ने भी फाइल के विषय में अनभिज्ञता जाहिर की जिससे ठेकेदार नाराज हो गया और शिकायती आवेदन सांसद सहित सीएमओ को सौंप दिया।

आवेदन में मांग की गई है कि उसकी गायब फाइल को शीघ्र अतिशीघ्र ढूंढ़ कर उसका भुगतान किए जाने की कार्रवाई कराई जाए। साथ ही ठेकेदार ने सवाल उठाए हैं कि नपा कार्यालय से फाइलें बाहर जा रही हैं जो एक गंभीर विषय है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!