श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा

0
शिवपुरी। शहर में श्रीराम परिवार शिवपुरी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह के भव्य आयोजन की शुरूआत आज नगर में कलश यात्रा के साथ हुई। यहां स्थानीय मॉं राज राजेश्वरी मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई यहां कथा के मु य यजमान ओमप्रकाश कुशवाह व विशेष यजमान जेनर व्ही.एस.मौर्य सहित अन्य यजमानों ने कलश यात्रा में भाग लिया।

कथा में धर्मप्रेमीजनों को अपनी ओजस्वी वाणी में कथा का रसपान प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ देवी कृष्णाकिशोरी कराऐंगी। आयोजन में अधिक से अधिक धर्मावलंबियों से शामिल होने का आग्रह श्रीराम परिवार शिवपुरी ने किया। कथा में अन्य यजमानों में एड.पीयूष शर्मा-श्रीमती अंबिका शर्मा, महेन्द्र-श्रीमती नंदिनी शर्मा, बद्री धाकड़, राजा भैया, रामस्वरूप गुप्ता, महेन्द्र धाकड़, रामकृष्ण शर्मा, मोहन गर्ग सेसई वाले, मनोह गुप्ता सेसई वाले, आर.एन.वर्मा रेंजर, मुकेश पाण्डे, संजय चतुर्वेदी, धीरज शर्मा, महेन्द्र धाकड़, जितेन्द्र चौधरी, जगदीश राठौर, पहलाद यादव, शिवकरण, गजन लाल वमुनिया व अमृत लाल राठौर है जिन्होंने कलश यात्रा में भाग लिया।

कथा का शुभारंभ आज 13 मार्च से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गांधी पार्क मैदान में होना है। इस आयोजन में व्यासपीठ से प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ कृष्णाकिशोरी देवी जी के श्रीमुख से कथा का वाचन होगा। यहां 13 मार्च से 19 मार्च तक प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का पुण्य लाभ स्थानीय नागरिकों धर्मप्रेमीजनों को मिल सकेगा।

कार्यक्रम में मु य रूप से श्रीराम दिव्य अखण्ड ज्योति सेवा संस्थान हरिद्वार से महाराज जी विशेष रूप से आयोजन की सफलता के लिए कार्यरत है तो वहीं कथा में अन्य सहयोगियों के रूप में राजीव निगौती, शशांक चौहान, कन्हैया लाल, विजय परिहार, मांगी लाल पंडित व मीडिया प्रतिनिधि राजू ग्वाल यादव, मणिकांत शर्मा, रशीद खान, विजय निराला आदि पूर्ण तन्मयता के साथ आयोजन की सफलता के लिए कार्य कर रहे है।

कथा प्रतिदिन दोप.3 बजे से सायं 7 बजे तक होगी जबकि 20 मार्च को पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का सीधा प्रसारण आस्थ भजन चैनल पर प्रसारित किया जाएगा जो प्रात: 9:30 बजे से दोप.1:30 बजे तक होगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!