पति-पत्नी की जूते चप्पलों से की मारपीट

0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सड़ में कल 15 आरोपियों ने मिलकर एक दंपत्ति की जमकर मारपीट कर दी। क्योंकि दंपत्ति ने एक आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण थाने में दर्ज कराया था। जिस कारण आरोपियों ने एकराय होकर पति-पत्नी पर हमला बोल दिया।

घटना में फरियादी ओमप्रकाश पुत्र हरदास गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने इस मामले में 9 नामजद और पांच से छह अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 147, 148, 149, 294, 323, 427, 506 बी का प्रकरण पंजीबद्ध कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी ओमप्रकाश पुत्र हरदास गुप्ता निवासी सड़ के यहां विगत दिवस चोरी हो गई थी जिस पर फरियादी ने संदेह के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी बात से खिन्न चोरी के आरोपी के रिश्तेदार नेता रावत, कालीरावत, मलखान रावत, अनिल विश्वकर्मा, बंटी रावत, बनवारी रावत, गजेन्द्र रावत, नैनू रावत, लल्ला रावत सहित पांच   से छह अन्य लोगों ने ओमप्रकाश के घर हमला बोल दिया, जहां आरोपियों ने फरियादी और उसकी पत्नी की लाठी, डंडों सहित जूते-चप्पलों से निर्ममतापूर्वक मारपीट कर दी और उसे जाने से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!