शिवपुरी। जिला चिकित्सलय में अपनी सेवाऐं देकर निज निवास पर मरीजों की सेवा कार्य करने वाले शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.डी.के.बंसल की माताजी व सांईं पैथोलॉजी संचालक डॉ.अखिल बंसल की दादी श्रीमती लक्ष्मीदेवी बंसल का निधन बुधवार सुबह 8 बजे ग्वालियर में हो गया।
डॉ.बंसल की माताजी स्व.श्रीमती लक्ष्मीदेवी बंसल विगत लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका ग्वालियर में उपचार चल रहा था। अपने परिवार को आंचल की छांव में रखने वाली स्व.लक्ष्मीदेवी बंसल के निधन से यह पूरा परिवार स्तब्ध है। देर शाम को स्व.लक्ष्मीदेवी को उनके पुत्र डॉ.डी.के.बंसल ने अग्नि देकर अंतिम संस्कार की क्रियाविधि संपन्न की।
उनके निधन पर शहर के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, चिकित्सक व पत्रकारगण अंतिम यात्रा में शामिल हुए। स्व.लक्ष्मीदेवी की उठावनी 27 मार्च को सायं 4 बजे निज निवास श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी पर रखी गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।