फसल बेचकर लौट रहे किसानों को लूटा

0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र में सोनेरी टेक पर मंगलवार की रात दो बाईकों पर सवार होकर आए 4 बदमाशों ने एक लोडिंग वाहन में सवार 3 किसानो को गोली मारकर लूट लिया है। बताया गया है बदमाशो ने ढाई लाख रूपए की लूट की है।

पिछोर के ग्राम रामपुरा सालोरा निवासी चार किसान लक्ष्मण उम्र 28 वर्ष पुत्र केलाश लोधी, संतोष लोधी, राजेश लोधी, मंगलवार को अपनी मूंगफली की फसल बेचने के लिए एक वाहन से शिवपुरी आए थे।

यहां पर तीनों किसानों ने अपनी फसल बेची और 2 लाख 28 हजार 889 रूपए लेकर वापस अपने गांव लोडिंग वाहन से जा रहे थे। किसान रात करीब 10:30 बजे भौंती से कुछ ही दुरी पर पिछोर की तरफ आगे निकले ही थे कि सोनेरी टेक पर पीछे से दो बाईक पर सवार होकर आए 4 अज्ञात बदमाशों ने वाहन को ओवरटेक करके रोक लिया और कट्टे से फायर कर लिया।

गोली वाहन का शीशा फोडते हुए किसान संतोष लोधी के सीने में जा लगी। किसान के गंभीर रूप से घायल होते ही बदमाशों ने वाहन में सवार अन्य किसानों से उनके पास मौजूद रूपए देने की बात कही।

इस पर किसानों ने पैसे देने में आनाकानी तो वाहन चालक ने कहा कि इनको पैसे दे दो नही तो ये गोली मार देगें। इसके बाद भय के कारण किसानो ने अपनी पूरी रकम बदमाशों को दे दिए। बदमाश जाते-जाते तीनों किसानों सहित वाहन चालक वीरेन्द्र साहित किसानो के भी मोबाईल लूट ले गए।

लूटे पिटे किसानो ने पिछोंर थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अगर वाहन चालक गाडी नही रोकता तो वारदात नही हो पाती, क्योंकि बदमाश बाईक पर थे, जबकि किसान चार पाहिया वाहन मेटाडोर में थे, घटना कुछ संदिग्ध है इसलिए पुलिस मामले में बारीकी से जांच कर रही है मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
एमएलछारी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!