नरवर में मुकेश, पिछोर में लोकपाल और करैरा में बत्ती बनी जनपद अध्यक्ष

0
शिवपुरी। 9 मार्च 2015 | जनपद पंचायत पिछोर और जनपद पंचायत करैरा में अध्यक्ष पद के  चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। जनपद पंचायत पिछोर में अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता लोकपाल लोधी विजयी रहे हैं।

जनपद पंचायत नरवर में भाजपा के पूर्व विधायक रमेश खटीक के सुपुत्र मुकेश खटीक ने लच्छीराम कोली को मात देकर विजयश्री प्राप्त की है। श्री लोधी जनपद पंचायत करैरा के भी अध्यक्ष रह चुके हैं जबकि जनपद पंचायत करैरा में बत्ती आदिवासी निर्विरोध रूप से अध्यक्ष बनीं हैं।

दो निरक्षर महिलाओंं के स्थान पर उनके पतियों ने डाले वोट
जनपद पंचायत शिवपुरी में दो निरक्षर महिला सदस्यों चंद्रा देवी शर्मा वार्ड क्र. 3 और वार्ड क्र. 6 से दुलारीबाई गुर्जर के स्थान पर उनके पति क्रमश: भरत शर्मा और कप्तान सिंह गुर्जर ने वोट डाले। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!