रामनवमीं आज: पढ़िए कहां क्या होगा

0
शिवपुरी। महाराष्ट्रीयन समाज शिवपुरी चैत नवरात्रि की नवीं मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर भगवान श्री राम के दरबार की पूजा अर्चना, आरती तथा ग्वालियर से आमंत्रित आध्यात्म विदूषी श्री वैहरे द्वारा ईश्वर के द्वारा सृष्टि की उत्पत्ति व धर्म की मर्यादा के बारे में वृतांत संबोधित किया जाएगा। 

महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष विनय राहुरीकर ने कहा कि महाराष्ट्रीय समाज प्रतिवर्ष रामनवमी उत्सव पुरानी शिवपुरी स्थित प्राचीन सुप्रसिद्ध श्रीराम मंदिर पर एकत्रित होकर मनाता है। मंदिर के पुजारी एमआर नेवासकर एवं एचआर नेवासकर एडवोकेट के द्वारा भजन कीर्तन आदि धार्मिक आयोजन किये जाते हैं। 

इस बार कथा वाचक श्री वैहरे जी को ग्वालियर से बुलाया है। उनके द्वारा 28 मार्च शनिवार को सुबह 10:30 बजे से आध्यात्म पर विस्तृत प्रकाश डाला जायेगा। राम नवमीं को श्री राम मंदिर पर भव्य सजावट एवं लाईटिंग की जायेगी। भगवान श्री राम का दोपहर 12 बजे से जन्मोत्सव के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। 

श्री राहुरीकर व श्री नेवासकर बन्धु ने समस्त भक्तगणों से समय पूर्व आने का आग्रह किया है। जन्मोत्सव के बाद दोपहर में महिलाओं द्वारा धार्मिक भजन कीर्तन साथ ही शाम को श्री सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन भी यहां रखा गया है।

विहिप राम मंदिरों पर उल्लास के साथ मनायेगा राम जन्मोत्सव 
विश्व हिन्दू परिषद के शिवपुरी विभाग के सह मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि रामनवमी पर विहिप कार्र्यकर्ता जिले भर के श्रीराम मंदिरों पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनायेगा। उन्होंने समस्त परिषद के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वह रामनवमीं के दिन बड़ी सं या में श्रीराम मंदिरों पर पहुंचें और रामजन्मोत्सव के कार्यक्रम में आनंद पूर्वक भाग लें।  

अष्टमीं को जगह-जगह होगा देवीपूजन
नवरात्रि में इस बार अष्टमी व नवमीं एक दिन होने के कारण जहां कई लोगों ने आज सप्तमी पूजन किया तो वहीं 28 मार्च को रामनवमीं वाले दिन अष्ठमी का भी पूजन किया जाएगा। चैत्र नवरात्रि में अधिकांशत: घर-घर में देवी को विराजमान कर सप्तमीं,अष्टमी और नवमीं का पूजन विशेष रूप से किया जाता है जिसमें मॉं की पूजा-अर्चना कर उन्हें विदाई दी जाती है।

लेकिन इस बार अष्ठमी और नवमीं एक दिन होने के कारण सप्तमी से ही पूजन शुरू हो गया। भगवान रामजन्म के साथ जहां रामनवमीं मनाई जाएगी तो वहीं नगर के अनेकों मंदिरों पर अष्ठमी का पूजन किया जाएगा। नगर में इन दिनों बड़े उत्साह के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!