मां तुझे प्रणाम योजना में शिवपुरी के 10 युवक युवतियों का चयन

0
शिवपुरी 13 मार्च 2015/ मां तुझे प्रणाम योजना के तहत म.प्र. के युवक एवं युवतियां देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से अवगत कराने हेतु 10 युवक एवं युवतियों का चयन कर नाम भोपाल भेजे गए।

अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख की उपस्थित में आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें पुरूष वर्ग में स्काउट एवं गाइड में जिले के श्री सुनील जाटव, खेलों के क्षेत्र में श्री कुलदीप राठौर, सामाजिक क्षेत्र में श्री शिवचरण पारासर, एनसीसी में श्री अमित दुबे और राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत श्री मोनू करारे का चयन किया गया। 

जबकि महिला वर्ग में खेलों में कु.अर्चना मांझी, राष्ट्रीय सेवा योजना में कु.दीपा जाटव, एनसीसी में कु.आरती खन्ना, स्काउट एवं गाइड में कु. कवैया शिवहरे और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कु. मालिया खान को चयनित किया। 

जिनके नाम भोपाल भेजे जाएगे जहां 18 मार्च को चयन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर चयनित युवाक युवितियों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ले जाकर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी श्री एम.के.धोलपुरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!