शिवपुरी। एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक क्लर्क अनिल व्याग्र के खिलाफ एक भाजपा नेता गिर्राज कोली के लेटरपेड पर नेता के फर्जी हस्ताक्षर कर जगदीश कुशवाह ने शासन के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के साथ-साथ जगदीश ने धरना प्रदर्शन भी किया था। इस पूरे मामले में न्यायालय के आदेश पर नेता के लेटरपेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर शिकायत करने के मामले में पुलिस ने जगदीश कुशवाह के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने क्लर्क व्याग्र के खिलाफ आय से अधिक संंपत्ति से लेकर भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें की थी। इस पूरे मामले में क्लर्क ने अपने एडवोकेट दीपक भार्गव के माध्यम से न्यायालय में परिवार पत्र दायर करवाया था जिस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने इस पूरे मामले में संबंधित के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैै।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।