छात्रावास से 9वीं के छात्र का अपहरण

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के करौंदी क्षेंत्र में स्थित एक बालक अनुसूचित छात्रावास से कक्षा 9 में पढऩे वाले एक छात्र का अपहरण हो गया। बालक को कोई सुराग नही लगा है जिसके बाद परिजनो की शिकायत पर से कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

इसके अलावा परिजनो का आरोप है कि छात्रावास में अव्यवस्थाओं का बोलबाला था न तो कभी अधीक्षक समय पर छात्रावास में रहते थे और न ही अन्य स्टॉफ जिसके चलते वहां रहने वाले छात्रों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे थी।

ग्राम कठमई निवासी रामदास उम्र 15 वर्ष पुत्र मुरारी आदिवासी पिछले कई वर्षो से शहर के करौंदी स्थित बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

बीते रोज छात्रावास से अचानक रामदास गायब हो गया और उसका कोई सुराग नही लग पाया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन हॉस्टल पहुंचे और हर संभव स्थान पर रामदास की तलाश की लेकिन उसका पता नही चला पाया है।

बाद में परिजनो ने पुलिस को सूचना दी जिस पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का कोई ध्यान नही रखा जाता था जिसके चलते वहां का माहौल खराब था और कई बाहर के असामाजिक लोगो का वहां आना-जाना रहता था।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!