शिवपुरी। विगत दिनो अमोला थाना अंतर्गत ग्राम टोडा की 2 वर्षीय मासूम रेप की पीडिता नन्ही परी के मामले में आपकी आवाज के बैनर तले प्रदेश की मुखिया के नाम ज्ञापन दिया गया।
यह ज्ञापन आपकी आवाज सगंठन के बैनर तले पिछोर, करैरा, तथा बामौर कला के युवाओं द्वारा बलराम पाल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पिछोर कार्यालय में मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सोंपा।
जिले के पिछोर कस्बे के माँ बीजासन मंदिर में युवाओ ने एक बैठक की इसके बाद एक रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए प्रमुख मार्गों में पैदल मार्च किया। संगठन ने ज्ञापन में मांग की है कि इस मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए और दोषी को कडी सजा दी जाए, इस मामले में एफआईआर में देर करने वाले थानेदारो पर कार्यवाही की जाए और डॉक्टरो पर भी देर से ईलाज करने पर सजा दी जाए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।