तहसीलदार ने शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, तोड़े तीन मकान

0
खनियाधाना। नगर में पोठयाई स्थित मंडी के पीछे शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करके बनाए गए तीन मकानों को जेसीबी से तोडऩे की कार्रवाई की है। इस मौके पर तहसीलदार सहित उनका अमला तथा पुलिस बल मौजूद रहा। 

अतिक्रमणकारियों की मानें तो प्रशासन ने उन्हे इस कार्रवाई से पूर्व कोई सूचना या नोटिस नही दिया बल्कि सीधे आकर उनका मकान तोड़ दिया जिसमें उनका कीमती सामान भी दब गया।

प्रशासन की मानें तो मंडी के पीछे स्थित शासकीय जमीन पर सुजान सिंह परमान, वीरभान सिंह यादव व जितेन्द्र सिंह पाल ने अतिक्रमण कर अपने मकान बना रखे थे। प्रशासन ने इस संबंध में कई बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे लेकिन कोई प्रशासन की बात को गंभीरता से नही ले रहा था। 

इस पर से आज सुबह तहसीलदार जेपी गुप्ता पटवारी व आरआई सहित मदाखलत अमला लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद मदाखलत अमले के साथ पहुंची जेसीबी ने अपना काम करना शुरू कर दिया और एक के बाद एक तीनों मकानों को तोड़कर धराशाही कर दिया। 


Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!