शिवपुरी। दिल्ली में आप का झण्डा गाढऩे के बाद अब आम आदमी पार्टी शिवपुरी द्वारा अब आप को गतिशीलता प्रदान करने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए गत दिवस गांधी पार्क में आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ महात्मा गांधी को नमन् कर प्रारंभ किया गया।
बैठक में आप के सचिव अशोक सक्सैना व एड.पीयूष शर्मा ने सभी आप कार्यकर्ताओं व दिल्ली में मिली अपार सफलता के साथ मुख्यमंत्री अरविन्द केजवरी को पुन: सीएम बनाए जाने पर दिल्लवासियों को बधाई व आभार जताया। बैठक में आप कार्यकर्ताओं को संगठन शक्ति का पाठ पढ़ाते हुए अशोक सक्सैना व एड.पीयूष शर्मा ने कहा कि शहर में जन समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ पार्टी को संगठन स्तर पर मजबूती प्रदान करना है इसके लिए प्रति सप्ताह रविवार को जन जागरण अभियान चलाया जाएगा जिसमें एकत्रित समस्याओं के निराकरण में सहयोग किया जाएगा।
बैठक में सचिव अशोक कुमार सक्सैना ने प्रस्ताप प्रस्तुत किए जिसमें पर हुई चर्चा में अशरफ जाफरी, अशोक गुप्ता, पीयूष शर्मा, भूपेन्द्र विकल, राजेश ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल हुए और अपनी-अपन बात रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान पीयूष शर्मा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों की समस्याओं के एकत्रीकरण के लिए वार्ड स्तर पर आप कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी जो समस्याओं को इंगित कर संगठन को बताऐंगें और उन समस्याओं के निदान के लिए आप पार्टी मिलकर कार्य करेगी।
बैठक में नितिन वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, इस्लाम, केदारनाथ गुप्ता, पुनीत शर्मा एड., मुकेश शाक्य एकता परिषद, राजेन्द्र कुमार सिंह, रोहित दुबे, अजय शर्मा, भगत सिंह चौहान, कबीर कोली, फ ारूद्दीन चमन भाई, हीरालाल जाटव,हिमांशु शर्मा, शरद पार्धे, रोहित खत्री, फैजल खान, साबिर खां, आदित्य टण्डन, भुवनेश भार्गव, उ मेद सिंह झा, सोनू यादव, किशन चौधरी, संजय जैन, समीर, कल्लूराम, मुकेश जैन, वकार रोहिला, अवधेश भार्गव, उदित भार्गव, राजेश विरमानी, मो.इरफान, संजय जैन, सुनील मिश्रा, डॉ.ओमप्रकाश जैन आदि मौजूद थे।
इस दौरान बैठक में एसपीएस स्कूल में संजय भार्गव की हुई मौत को लेकर उसके परिजनों ने आप पार्टी से सहयोग की मांगा जिस पर अभिभाषक पीयूष शर्मा ने मृतक परिजनो के प्रति संवेदनाऐं जताई और उन्हें मार्गदर्शन देते हुए बताया कि वह इस मामले में धारा 302 के लिए प्रायवेट इस्तगासा माननीय न्यायालय में लगाए साथ ही परिस्थितिजन्य साक्षों को एकत्रित करें ताकि न्यायालय मिलने में आसानी हो और आरोपी को सजा मिल सके।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।