पोहरी। भटनावर चौकी क्षेंत्र के ग्राम नोनेटा चक्क के आदिवासी मजरे में रविवार को दोपहर में एक युवक सरेआम सरपंच प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने को लेकर मतदाताओं को 100-100 रूपए व साड़ी वितरित कर रहा था।
इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 55 साडिय़ा व 55०० रूपए नकद बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
भटनावर चौकी प्रभारी भगवान सिंह को सूचना मिली कि नोनेटा चक्क के आदिवासी मजरे में एक युवक मतदाताओं को लुभाने के लिए हर मतदाता को सरपंच प्रत्याशी लीलाबाई का फोटो के साथ १०० रूपए व एक साड़ी बांट रहा है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सुरेश पुत्र रामजीलाल धाकड़ निवासी नोनेटा को रंगे हाथो पैसो व साडिय़ों के साथ गिर तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।