जानकी पर नगदी और बाईक लाने का ससुराली बना रहे थे दबाब, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पोहरी पुलिस ने आंतरी ग्वालियर थाना पुलिस द्वारा शुन्य पर आए एक प्रकरण में कायमी करते हुए एक महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के 5 लोगो के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि उक्त लोग आए दिन महिला को दहेज में 25 हजार रूपए नकद व एक बाइक लानेे के लिए परेशान कर रहे थे और जब मांग पूरी नही हुई तो आरोपियों ने बहू को घर से निकाल दिया।

आंतरी ग्वालियर निवासी जानकी पुत्री टीकाराम खटीक की शादी वर्ष 2009 में पोहरी निवासी रवि खटीक से हुई थी। कुछ समय तो सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन फिर अचानक से जानकी के पति रवि, सास कुसुम, ससुर ओमप्रकाश, जेठ सूरज व ननद ज्योति ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया और अभी कुछ दिन पूर्व उसे घर से निकाल दिया।

इसके बाद बीते रोज पीडि़ता ने इसकी शिकायत आंतरी थाने में की जिस पर से पुलिस ने शून्य पर प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को पोहरी थाना पुलिस को सौंप दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!