शिवपुरी। सिरसौद थानांतर्गत ग्राम गूगरीपुरा में एक दंपति के बीच उनके बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ महिला ने रात को अपने बच्चों को सुला दिया और खुद जाकर रेलवे ट्रैक पर लेट गई रात को किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
रविवार की अलसुबह उसकी लाश क्षत-विक्षत हालत में रेलवे पटरी पर पड़ी मिली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। ग्राम गूगरीकलां निवासी रेखा जाटव का शनिवार सुबह अपने पति दारासिंह जाटव से अपने बच्चों को लेकर झगड़ा हो गया झगड़े के बाद रात को पति खेत पर पानी देने चला गया रेखा ने अपने बेटे-बेटी को रात में सुलाया और खुद गांव से बाहर रेलवे ट्रैक पर पर लेट गई रात को किसी ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।
आधी रात के बाद जब रेखा की बेटी रोई तो उसके घर वालों की नींद खुल गई जब उन्होंने रेखा को देखा तो वह कहीं नहीं दिखी इस पर परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया सुबह करीब चार बजे लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थाना प्रभारी सिरसौद राजेन्द्र शर्मा ने कहा, महिला का पति से कोई विवाद हुआ था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।