अंतर जिला क्रिकेट चैम्पियन लीग आज से प्रारंभ

shailendra gupta
शिवपुरी. ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसियेशन (जीडीसीए) के मार्गदर्शन में शिवपुरी जिला क्रिकेट एसोसियशन द्वारा अंदर 15 अंतर जिला क्रिकेट चै पीयन्स लीग का शुभारंभ आज 9 जुलाई से स्थानीय पोलोग्राउन्ड मैदान पर किया जा रहा है।

शिवपुरी जिला कलेक्टर एसोशियसन के अध्यक्ष संजय सांखला, सचिव  सिद्धार्थ लढा ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग में क्रिकेट से जुड़ी प्रतिभाओं को लिखारने हेतु जीडीसीए के मार्गदर्शन में शिवपुरी में अंदर 15 जिला स्तरीय क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन 9 जुलाई से 14 जुलाई 2014 तक स्थानीय पोलोग्राउण्ड पर हो रहा है। इस टुर्नामेंट में शिवपुरी,  दतिया, गुना अशोकनगर की टीम भाग ले रही है। उक्त टुर्नामेंट 50 ओवरों का होगा। 

जिसमें प्रत्येक टीम तीन-तीन मैच खेलेगी। शिवपुरी जिला क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय सांखला, उपाध्यक्ष मुकेश जैन (पत्रकार), मृदुल जैन, सचिव सिद्धार्थ लढ़ा, सह सचिव अर्जुन भार्गव, कोषाध्यक्ष नीरज गोयल (एडवोकेट)कार्यकारिणी सदस्य सुधीर गांधी और रवि वशिष्ठ, वरिष्ठ क्रिकेट समीखान, सुनील सिंह चौहान आदि ने सभी क्रिकेट प्रमियों से अंदर 15 अंतर जिला क्रिकेट टुर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!