पढ़िए ऐसा क्या हुआ कि बीमार पत्नि ने पति को चप्पलों से धुन डाला

shailendra gupta
शिवपुरी। आज रात सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमीका की चप्पलो से पीटाई कर दी, बताया जा रहा है कि पति और प्रेमिका अस्पताल परिसर मेें बारिश में भीगने का आनद ले रहा थे तभी अचानक पत्नि बिजली की तरह पति और प्रमिका उपर गाज बनकर गिर बैठी।

बताया गया है कि शांति नगर निवासी अनीता रजक पत्नि विनोद रजक तीन दिन पुर्व अस्पताल में भर्ती हुई थी ओर उसका पति उसकी देखभाल कर रहा था। पत्नि के पास के ही पलग पर एक अन्य महिला सीमा कुशवाह भी भर्ती थी। पास-पास पलंग होने के कारण सीमा और विनोद मेे बातचीत होने लगी।

बताया गया है कि कल शाम  से ही सीमा और विनोद एक साथ गायब थे पत्नि बार-बार पास के लोगो से पुछ रही थी कि मेरे पति को किसीने देखा किसी ने कहा कि तु हार पति तो किसी महिला के साथ बैठा है। इतने में सीमा और विनोद पानी में भीगे हुए मेडि़कल वार्ड में आए पत्नि ने पानी में भीगने और सीमा के साथ होने का कारण पूछा ता विनोद कोई संतुष्टि पुर्वक जबाव नही दे पाया।

इतने में किसी वार्डवाय ने कहा कि यह सीमा नाम की महिला अक्सर यहां भर्ती होती है ओर कोई ना कोई शिकार को फसा लेती इतना सुन पत्नि ने सीमा और पति ने पिटाई चप्पलो सेे लगाना शुरू कर दी दोनो को पीटते-पीटते मेडि़कल वार्ड से अस्पताल के बाहर ले आई।

मामले की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पंहुची ओर दोनो महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। वही पत्नि अनीता ने अपने पति से सीमा द्वारा एक हजार रूपये एंठने सहित बदचलन होने के आरेाप लगाए हैं यहां यह भी उचित होगा कि सीमा नामक महिला ने कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान तीन युवकों पर गैंग रेप के आरोप लगाए है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!