बहू ने बनाया ससुर का फर्जी वसीयतनामा

शिवपुरी। नरवर थानांतर्गत ग्राम दावरभाट में एक बहू ने अपने ससुर का फर्जी वसीयतनामा बनाकर उसकी जायदाद हड़पने का मामला प्रकाश में आया है.

जानकारी के अनुसार ग्राम दावरभाट निवासी रघुवीर सिंह यादव के यहां दो  बेटी और एक बेटा था। बेटे जुगल किशोर की मौत के बाद रघुवीर की देखभाल जुगल की पत्नि उषा कर रही थी। उसने अपने ससुर की जायदाद हड़पने 6 दिसंबर 2007 को फर्जी वसीयनतनामा बनवाया जिसमेें रघुवीर सिंह यादव की जगह रघुवीर सिंह रावत बताया गया।

इस प्रकरण में दो न्यायालयों ने इसे फर्जी घोषित किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी उषा यादव व गवाही देने वाले दुर्ग सिंह यादव पुत्र पु खन यादव,मातादीन पुत्र भागीरथ शर्मा निवासीगण दावरभाट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।